विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसव में शिशु की मौत, तीमारदार भड़के

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 12:18 AM (IST)

News Article Hero Image

फतेहपुर (बाराबंकी): सीएचसी फतेहपुर में एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। पीड़ित महिला के पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि कि चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव के पूर्व ही शिशु की मौत हो चुकी थी। सीएचसी प्रशासन की अनदेखी के विरोध में तीमारदारों ने हंगामा करते हुए जांच की मांग की है।

ग्राम करौंदी निवासी रामसिंह की पत्‍‌नी कंचाना देवी गत बुधवार को प्रसव के लिए सीएचसी पर आयी थी। पति ने बताया कि उस शाम तैनात स्टाफ नर्स ने बगैर कोई जांच किए उसे अगले दिन आने के लिए कहा। गुरुवार को प्रसव में महिला ने एक मृत बालिका को जन्म दिया। पति रामसिंह का आरोप है कि बुधवार को ही उचित जांच कर ली जाती तो गर्भ में बच्ची की जान बच जाती। रामसिंह ने सीएचसी प्रभारी को एक प्रार्थनापत्र देकर प्रसव में लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला के इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर