विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया का प्रकोप जारी, चार भर्ती

By Edited By:
Published: Mon, 06 May 2013 12:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 May 2013 12:01 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बाराबंकी: गर्मी की दस्तक के साथ डायरिया का प्रकोप जारी है। सर्वाधिक डायरिया पीड़ित नगरीय क्षेत्र से जिला चिकित्सालय पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद अधिसंख्य को छुट्टी दे दी गई। चार को भर्ती किया गया है।

रविवार का दिन होने के बावजूद जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में मरीजों की लंबी लाइनें रहीं। जिनमें सर्वाधिक उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित लोग थे। पल-पल पर पहुंच रहे मरीजों के इलाज में चिकित्सक भी हलकान रहे।

गंभीर रूप से उल्टी-दस्त से पीड़ित बड़ेल निवासी प्रेम, कमल की 14 वर्षीय पुत्री निहारिका, बेगमगंज के मुजीब के सात माह के पुत्र फरहान, सदरापुर फतेहपुर के किशन के नौ माह के पुत्र सहजल व लखपेड़ाबाग के रमजान को भर्ती किया गया है।

झोलाछाप के यहां लाइनें: एक ओर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ है तो ग्रामीण अंचल में झोलाछाप डॉक्टरों की भी पौ बारह हो गई है। कस्बा बरेठी, देवा, मित्तई, फतेहपुर, रामनगर, सुढि़यामऊ, सैदनपुर, सिरौली गौसपुर, कोटवाधाम व टिकैतनगर तथा सुबेहा में झोलाछाप डॉक्टरों के यहां मरीजों की लंबी लाइनें देखी गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर