विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी दस्त से छह गंभीर, भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 04 May 2013 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2013 12:08 AM (IST)

News Article Hero Image

बाराबंकी : उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित छह लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ओपीडी में उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ितों की तादाद जिला चिकित्सालय में बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में डायरिया के पीड़ित मरीजों की लंबी कतार दिखी। मरीजों की लाइन न केवल फिजिशियन के कक्षों में थी, बल्कि पर्चा बनवाने के काउंटर पर भी खासी भीड़ दिखी। सीएमएस डॉ. सर्वेश सक्सेना ने बताया कि डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर मरीज को सुचारू इलाज उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए है।

पिछले 12 घंटे के अंतराल में जिला चिकित्सालय में बड़ापुरा सतरिख के कामता प्रसाद (45), जहांगीराबाद के विनोद जायसवाल (21),नगर के मुहल्ला लखपेड़ाबाग की सीमा सिंह(38), कोटवासड़क के पंकज(13), ओबरी के निवासी जंगबहादुर(45) तथा नरायनपुर के रामजियावन(28) को गंभीर हालत पर भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर