विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटेल नगर में फैला चिकनपॉक्स,कई बीमार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 01:01 AM (IST)

संवाद सहयोगी नरैनी : तेज गर्मी की वजह से डायरिया व बुखार के साथ चिकनपॉक्स भी लोगों को चपेट में ले रह

पटेल नगर में फैला चिकनपॉक्स,कई बीमार
पटेल नगर में फैला चिकनपॉक्स,कई बीमार

संवाद सहयोगी नरैनी : तेज गर्मी की वजह से डायरिया व बुखार के साथ चिकनपॉक्स भी लोगों को चपेट में ले रहा है। कस्बे के मुहल्ला पटेल नगर में तो इसका प्रकोप फैला है। एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कई अन्य भी चपेट में हैं। स्वास्थ्य टीम के सुधि न लेने से पूजा-पाठ को लोग उपचार का माध्यम बनाए हैं।

मुहल्ला पटेल नगर में चिकनपॉक्स का प्रकोप तकरीबन दो सप्ताह से दिखाई पड़ रहा है। जिसके चलते एक ही परिवार के चार लोग भूरी (42) पत्नी मुस्कीम, उनकी पुत्री शोहीन (16), गुलफसा (12) पुत्र यासीन (18) व दीपक (21), के अलावा मुहल्ले के रज्जन बाल्मीकि के तीन बच्चे चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं। बीमारी को लेकर मुहल्ले के लोग जहां ¨चतित हैं वहीं स्वास्थ्य टीम के सुधि न लेने से लोग पूजा-पाठ को माध्यम बना कर बीमारी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं। मुहल्लेवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य टीम के आकर जांच व उपचार करने से लोगों को बीमारी से राहत मिलेगी। उपचार सही से न मिल पाने से चपेट में आए लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है वहीं अन्य लोगों के भी बीमारी के चपेट में आने का खतरा बना है। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक जीवन प्रकाश का कहना है कि अभी तक किसी ने अस्पताल में सूचना नहीं दी है। बीमारी का पता कराकर मरीजों को उपचार दिया जाएगा।