यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से महिला की मौत, कई मरीज भर्ती
बांदा, जागरण संवाददाता : बांदा समेत आसपास के जिलों में भी बुखार जानलेवा होता जा रहा है। बीती रात हमी

बांदा, जागरण संवाददाता : बांदा समेत आसपास के जिलों में भी बुखार जानलेवा होता जा रहा है। बीती रात हमीरपुर जिले की महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार की हालत में दम तोड़ दिया। हमीरपुर जिले के ग्राम रतनपुर निवासी गिरजा (90) पत्नी भगवानदीन को परिजनों ने एक नंबर को तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बुखार से पीड़ित अमोदनी (35) निवासी ग्राम लुकतरा, सुशीला (20) कलेक्टर पुरवा, पुष्पा (35) मुहल्ला शंकर नगर, रामसेवक (75) ¨तदवारी, जयप्रकाश (13) बबेरू, हेमा (16) ग्राम नेवादा गिरवां, नसरिन (35) मुहल्ला निम्नीपार कालोनी, मानसी (4) मुहल्ला छोटी बाजार आदि दर्जन भर से ज्यादा मरीजों को और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह निजी अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
