यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से वृद्ध की मौत, डेढ़ दर्जन और भर्ती
बांदा, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग निवासी गरीबा (65) को परिजनों ने 7

बांदा, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग निवासी गरीबा (65) को परिजनों ने 7 अक्टूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्हें डाक्टरों ने बुखार के साथ खून की कमी होना बताया था। इसके अलावा अकेले जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित अफजल (62) निवासी मुहल्ला पदमाकर चौराहा, नरेंद्र (18) ग्राम चंदौर बदौसा, शीलू (18) ग्राम खेरिया फतेहगंज, अशोक देवी 935) ग्राम पड़ुई, वीरेंद्र तिवारी (25) अछरौड़, बच्चू (26) कनवारा, छोटू (16) कारी दाड़ी नरैनी, संजय (18) ग्राम दतौरा, सियासखी (45) बरसड़ा बुजुर्ग, मुन्नी (55) ग्राम उजरेहटा, अनिल (15) मुहल्ला जरैली कोठी, चुन्नी (45) ग्राम गड़ोला को गंभीर हालत मे भर्ती कराया गया है। चिकित्सक मौसम को देखते हुए खाने पीने में विशेष सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं। बुखार का प्रकोप सिर चढ़कर बोल रहा है। गंभीर बीमारी डेंगू व मलेरिया, टाइफाइड के जहां मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं वहीं वायरल फीवर भी जोर पकड़े है।
----------------------------------------
डेंगू से बचाव के उपाय
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- धूप में ज्यादा देर तक खड़े न हों, सिर ढक कर धूप में निकलें।
- घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।
- बासी भोजन करने से पहरेज करें, ताजा खाना खाएं।
- पुराने कटे व सड़े फल खाने से पहरेज करें।
- गंदा पानी पीने से बचें, स्वच्छ व साफ पानी का सेवन करें।
