यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से महिला की मौत, मासूम रिफर
बांदा, जागरण संवाददाता : बुखार से पीड़ित बलखंडी नाका निवासी शांति देवी (70) पत्नी श्याम किशोर को परिज

बांदा, जागरण संवाददाता : बुखार से पीड़ित बलखंडी नाका निवासी शांति देवी (70) पत्नी श्याम किशोर को परिजनों ने दोपहर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा प्रकाश (3) पुत्र राजू निवासी चंदपुरा छतरपुर मध्य प्रदेश को जिला अस्पताल से हालत ठीक न होने पर रिफर किया गया है। उसे परिजनों ने दिमागी बुखार से पीड़ित होना बताया है। बुखार पीड़ित फरहाना (24) पत्नी मो. सलमान बलखंडी नाका, गोमती (35) पत्नी कल्लू माधवपुर गिरवां , संगीता (18) पुत्री राजबहादुर मुहल्ला शुकुल कुआं , कल्लू (55) गिरवां आदि दर्जन भर से ज्यादा मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
