यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बालक की मौत, कई भर्ती
बांदा, जागरण संवाददाता : अक्टूबर माह में डेंगू व मलेरिया के साथ मौसमी बुखार भी जोर पकड़े है। इससे अस्

बांदा, जागरण संवाददाता : अक्टूबर माह में डेंगू व मलेरिया के साथ मौसमी बुखार भी जोर पकड़े है। इससे अस्पतालों में जहां मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं वहीं भर्ती वार्ड भी फुल नजर आ रहे हैं। डाक्टर मामूली पीड़ितों को उपचार के बाद दवा देकर घर जाने दे रहे हैं। गंभीर पीड़ितों को जांच के बाद अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। इसी क्रम में गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी खेरवां निवासी पंकज (12) पुत्र कल्लू की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। इससे क्षेत्रीय दुकानों से दवा लेकर उसने खाई थीं। गुरूवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया है। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित किया है। बालक की यकायक इस तरह मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित श्यामू (5) पुत्र रामबाबू निवासी बड़ोखर बुजुर्ग कस्बा, भोला (11) पुत्र मेड़ेलाल ग्राम मनीपुर, गौरव (5) पुत्र सदाशिव जमालपुर, रामनरेश (30) ग्राम बड़ेहा आदि दो दर्जन बुखार पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लाइनें लग रही हैं। वहां भी गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। डाक्टर मौसम को देखते हुए खाने पीने में विशेष सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
