यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार-पीलिया से बस स्टाप में वृद्ध की मौत
अतर्रा, संवाद सहयोगी : ग्राम नगनेधी निवासी भउवा आरख (58) की पीलिया और बुखार का इलाज सीएचसी अतर्रा

अतर्रा, संवाद सहयोगी : ग्राम नगनेधी निवासी भउवा आरख (58) की पीलिया और बुखार का इलाज सीएचसी अतर्रा से कराकर गांव के लिए बांदा रोड बस स्टाप पर टेपों का इंतजार करते वक्त हो गई। इससे बस स्टाप में हलचल मच गई। गांव वालों के अनुसार भउवा कई दिन से बुखार, पीलिया से ग्रसित था। माता-पिता की मौत के बाद अविवाहित होने के कारण दूसरों के यहां चाकरी कर भरणपोषण कर रहा था। खास बात यह है कि भउवा आठ बीघे का काश्तकार था। भांजे ने बहलाकर व सेवा करने की बात कह पूरी जमीन कई वर्ष पूर्व लिखा ली थी। बाद में उसे उसके हाल पर छोड दिया। सुचना पर चचेरे परिवार के लोग उसका शव ले गए हैं।
