यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से वृद्ध की मौत, कई भर्ती
बांदा, जागरण संवाददाता : ठंड की दस्तक के साथ बीमारियां पैर फैला रही हैं। बुखार की चपेट में आए एक और

बांदा, जागरण संवाददाता : ठंड की दस्तक के साथ बीमारियां पैर फैला रही हैं। बुखार की चपेट में आए एक और वृद्ध की मौत हो गई। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में जहां भर्ती कराया जा रहा है। वहीं अस्पतालों की व्यवस्थाएं मरीज बढ़ने से कमजोर नजर आ रही हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरही निवासी राम सिंह (65) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें बीते दिनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा गंभीर रूप से पीड़ित शरद (19) निवासी ददरिया, रोजी (25) ग्राम लहुरेटा, रामहित (33) जसपुरा, अशोक (25) बिसंडा, रामसखी (22) नरैनी आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों की हालत यह रहती है कि मरीजों की संख्या के हिसाब से व्यवस्थाएं कमजोर पड़ जाती हैं। हर रोज पर्चा काउंटर व दवा लेने के लिए जहां मरीजों को लाइन लगानी पड़ती है वहीं डाक्टरों के चेंबर भी मरीज ज्यादा होने से ठसाठस भरे रहते हैं। इससे मरीज को अपनी बारी आने का लंबा इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि बीमारियों से बचने के लिए खाने-पीने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है वहीं सफाई व मच्छरों के काटने से बचाव करें।
