विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसमी बीमारी से चौबीस घंटे में तीन की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 13 Sep 2014 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : बदलते मौसम के साथ फैल रही बीमारियों की चपेट में आने से चौबीस घंटे के बीत तीन लोगों की मौत हो गयी।

मौसमी बुखार तथा डायरिया की चपेट में आये लोगों की अस्पतालों में कतार लगी है। इनमें दीपा (8) पुत्री तुलसीदास निवासी खेरा जिला पन्ना मप्र.को सात दिन से बुखार आ रहा था। परिजन शाम को उसे अस्पताल लेकर पहुंचे रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह जसपुरा कस्बा निवासी अर्जुन (14) को पेट दर्द व दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य मौत महरनिया (70) पत्‍‌नी जौहरी की हुई। परिजनों ने बताया कि उसे दिमागी बुखार होना परिजनों ने बताया था। अस्पताल लाने पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। चिकित्सक मौसम को देखते ही खाने पीने में सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।