विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से अधेड़ की मौत, कई भर्ती

By Edited By:
Published: Wed, 13 Aug 2014 01:05 AM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : बुखार लोगों का पीछा नही छोड़ रहा। रह रह कर बुखार पीड़ित काल का निवाला बन रहे हैं। एक बार फिर बुखार से पीड़ित अधेड़ व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

मोहल्ला खांईपार निवासी नत्थू (45) की बुखार से हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे सोमवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रात में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में गंभीर रूप से पीड़ित मुन्ना (50) निवासी जसपुरा, अनिल (16) बबेरू, कमलेश (12) बिसंडा, सिया दुलारी (25) पैलानी, अजय कुमार (11) मझींवा आदि को भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक उपचार के बाद दवा देकर घर जाने की छुटटी दे रहे हैं।

--------------

क्या हैं संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाए

- मौसम को देखते हुए बासी खाना न खाएं, ताजे भोजन का सेवन करें

- बाजार की अधिक तैलीय खाद्य पदार्थो का सेवन न करें

- गंदा पानी पीने से बचें, हो सकें तो उबला पानी पियें

- घर और उसके आसपास गंदगी न होने दें, सफाई का विशेष ध्यान दें

- बारिश के समय कूलर में पानी न चलाएं, भीगने से बचाव करें

- मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें