विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार ने एक और बच्ची को लीला

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jul 2014 01:01 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बांदा,जागरण संवाददाता : बुखार का कहर थम नही रहा है। एक बार फिर दिमागी बुखार से एक बच्ची मौत का निवाला बन गई। बुखार पीड़ित कई लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम के बदलाव के साथ संक्रामक बीमारियां पैर फैला रही हैं। आलम यह है कि सुबह से सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग जाती है। इसी क्रम में दुर्गापुर गिरवां निवासी रोहिनी (5) पुत्री गोपी को परिजनों ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में चिकित्सकों ने उसे दिमागी बुखार से पीड़ित होना बताया था। वहां देर शाम उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित कैन्हया (3) निवासी खुरहंड कस्बा, अंशू (3) बिसंडा, हरिबाबू (2) पिस्टा, सूरज (2) मर्दननाका, सुखबीर (8 माह) बिसंडी, मुन्नी (3) ग्राम लहुरेटा, एक वर्षीय उमाकांत आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी गंभीर रूप से बुखार पीड़ित को भर्ती कराया जा रहा है। बताते चलें कि इसी तरह सोमवार को भी एक बालिका की दिमागी बुखार से मौत हो चुकी है।