विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 23 Jul 2014 01:52 AM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : बारिश के सीजन में संक्रामक बीमारियां हावी हो रही हैं। दिमागी बुखार से एक बालिका जहां काल का निवाला बन गई वहीं कई बुखार पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंगुवा निवासी रजुली (9) पुत्री अखिलेश कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने क्षेत्रीय चिकित्सकों ने उसका उपचार कराया था। जांच में चिकित्सकों ने उसे दिमागी बुखार से पीड़ित होना बताया। मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की भीड़ लग रही है। गंभीर मरीजों को जहां भर्ती किया जा रहा है वहीं मामूली रूप से पीड़ित मरीज जांच के बाद दवा लेकर घर जा रहे हैं। मौसम को देखते हुए चिकित्सक खान-पान में सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं जिससे स्वस्थ्य रह सकें।