विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से कई भर्ती, एक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jul 2014 06:19 PM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : मौसम की बेरूखाई ने बुखार व डायरिया की रफ्तार तेज कर दी है। बुखार से पीड़ित वृद्ध की जहां मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से पीड़ित दर्जनों मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जुलाई माह में मौसम ने संक्रामक बीमारियों के पर लगा दिए हैं। इसी क्रम में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदवारा निवासी 70 वर्षीय रामखेलावन की कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। परिजनों ने पहले उनका उपचार अन्य अस्पतालों में कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार रात बेहोशी व बुखार की स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मंगलवार दोपहर मौत हो गई।

इसके अलावा बुखार से पीड़ित सकीला (24) निवासी मोहल्ला जरैली कोठी, रेखा (48) आवास विकास कालोनी, जितेंद्र (2) ग्राम जमालपुर, प्रभा (45) ग्राम छेहरांव, पुष्पेंद्र (2) मवई, भूरी (40) खुरंहड, माया (20) निवादा, संता (17) ग्राम करबई आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इतने ही डायरिया पीड़ित गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी लाइनें रोजाना लग रही हैं। चिकित्सक मौसम को देखते हुए खान पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।