विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक की मौत, चार भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 18 May 2014 06:50 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : जनपद में इन दिनों बुखार का कहर लोगों के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। बीती रात बुखार की चपेट में आकर जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं चार लोग रविवार को भर्ती किए गए।

शनिवार की देर रात बिसंडा थानाक्षेत्र के ग्राम गिरधारी का पुरवा निवासी सुक्खू (16) पुत्र राजकुमार को दो दिन पहले बुखार से पीडित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात इलाज के दौरान ही युवक ही दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को शहर के जेल रोड़ निवासी सुनीता (30) पत्‍‌नी सुरेश, देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव निवासी रामनरेश (27) पुत्र गयादीन, जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीकला निवासी राजेश (35) पुत्र हरिया एंव शहर कोतवाली के खाईंपार निवासी सगुता (15) को बुखार से हालत खराब होने पर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।