विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित महिला की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 08 May 2014 12:59 AM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : डायरिया के साथ बुखार भी लोगों की जान ले रहा है। इसी क्रम के बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

बताते चलें कि मौसम की मार से हर कोई परेशान है। डायरिया जहां लोगों की हालत पतली किए है वहीं बुखार भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में बुखार पीड़ित राजा बाई 60 पत्‍‌नी महाबीर को परिजनों ने मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान वहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम की स्थिति बनी है। इसके अलावा डायरिया पीड़ितों को अस्पतालों में लाइन लगी है।