यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो युवतियों समेत तीन ने जहर खाया

बांदा,कार्यालय संवाददाता : जहरीला पदार्थ खाने से अलग-अलग जगह पर दो युवतियों समेत तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जसईपुर निवासी पुष्पा (20) पत्नी लाखन ने सोमवार रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को मामले की जानकारी तब हो सकी जब उसकी हालत बिगड़ी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर खाने की दूसरी घटना ग्राम सहिंगा की है। वहां की आकांक्षा (19) पुत्री गंगाराम की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। एक अन्य जहरीला पदार्थ खाने की घटना में जसपुरा निवासी राजकरन (22) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ना बताई गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
