यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंध विद्यालय के 15 बच्चे बीमार

फोटो-26बीएनडी-3.जेपीजी :
बांदा, कार्यालय संवाददाता : आवासीय अंध विद्यालय महोखर में बीमारी पैर फैला रही है। विद्यालय के 15 बच्चों को खासी, बुखार व खुजली आदि की शिकायतें हैं। सभी पीड़ित छात्रों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर स्थित आवासीय अंध विद्यालय के छात्र शिवनरेश (12) बबेरू, वैभव (11) माधौपुर, रविशंकर (12), शुभम (10), सनी (12) काछी पुरवा, विजय (14) छतरपुर मध्य प्रदेश, दर्शन यादव (14) फतेहपुर, उदयभान (18) पिपरा झांसी, नरेश (20) देवरथा, शिशुपाल (20) पन्ना मध्य प्रदेश, प्रमोद (13) नौहाई नरैनी सहित 15 बच्चों को गुरुवार दोपहर स्कूल बस में जिला अस्पताल लाया गया। बीमारी से पीडि़त किसी बच्चे को बुखार की शिकायत थी तो कोई खासी से पीड़ित था। कुछ बच्चों को खुजली की भी शिकायत थी। स्कूल के शिक्षक जितेंद्र ने जिला अस्पताल में सभी बच्चों का उपचार कराया। अस्पताल आए छात्रों ने बताया कि चार दिन से कोई न कोई बीमार हो रहा था। इसमें वार्डेन ने अपने पास से दवा दी थी। आराम न मिलने पर शिक्षक उन्हें जिला अस्पताल लाए हैं।
इनसेट
बिजली कटौती से छात्र हैं परेशान
बांदा : आवासीय अंध विद्यालय के एक साथ इतने बच्चे बीमार पड़ने के पीछे जहां मौसम को इसका कारण बताया जा रहा है। वहीं बीमार छात्रों ने अस्पताल आने पर यह भी बताया कि वह बिजली की कटौती से खासे परेशान हैं। रात 9 से 12 बिजली न आने से वह सो नहीं पाते है। मच्छरों की भरमार है। इसकी वजह से भी बीमारी फैल सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
