यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विचित्र बुखार से छात्र की मौत

बबेरू अंप्र: बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन लोग बुखार की चपेट में आकर मौत के मुंह में जा रहे हैं। बबेरू क्षेत्र में इस बार अचानक तेज बुखार आने से एक छात्र की मौत हो गई।
थाना मर्का के ग्राम समगरा निवासी विजयपाल प्रजापति का 14 वर्षीय पुत्र बद्री प्रसाद आठवीं का छात्र था। गुरुवार दोपहर छुट्टी के बाद वह घर आया था। इसके बाद खेतों की ओर चला गया। वहां से लौटने के बाद उसे तेज बुखार आ गया। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इससे पहले कि वे उसे अस्पताल ले जा पाते, उसने दम तोड़ दिया।
अचानक इस तरह मौत होने को लोग विचित्र बुखार मान रहे हैं। इसके अलावा बुखार पीड़ित दर्जनों लोगों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। बुखार से मरने वालों की संख्या तीन दर्जन से ऊपर पहुंच गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
