विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया व बुखार से दो दर्जन बीमार

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 07:41 PM (IST)

News Article Hero Image

अतर्रा कार्यालय : तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तरसूमा के मजरा पचपेड़िया में डायरिया और बुखार ने पैर पसार रखे हैं। दो दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष बच्चे ग्रसित हो संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य टीम शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

अच्छी वर्षा होने के बावजूद उमस भरी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। परिणामस्वरूप डायरिया, वायरल, टाइफाइड, पीलिया जैसे संक्रामक बीमारियां गांव-गांव फैल लोगों को चपेट में ले रखा है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तरसूमा का मजरा पचपेड़िया में भी डायरिया वायरल ने पैर पसार रखे हैं। मरीजों पर नजर डालें तो ग्राम में शिवकांत यादव (10), संतराम (45), सुरतिया (45), गिरजा (42), दादूलाल (32), दिलीप (4), सीमा (1), रंजीत (3), चुनबादी (55), चंदाबाई (30), प्रीती (6), अंशू (2), नीतू (26), सावित्री (35), बुद्धविलास (22), नरेंद्र (4), रानी (14), बुटुवा (38), गिरजा (50), गौराबाई (40), आरती (3), पूजा (2), कमला (22), अनसुइया (15) सहित कई महिला बच्चे पुरुष डायरिया और बुखार से ग्रसित हो जीवन मृत्यु से जूझ रहे हैं। सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल रामभवन वर्मा ने सूची बनाकर तहसील प्रशासन को जैसे ही सौंपी। वैसे ही एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र ही टीम भेजने के निर्देश दिए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर