विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से मासूम की मौत, दो बहनें भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 08:37 PM (IST)

News Article Hero Image

बबेरू : गर्मी के साथ ही डायरिया ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को डायरिया की चपेट में आकर बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में एक एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनें अस्पताल में भर्ती हैं।

मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम बैरफ के रघुनंदन डेरा निवासी मुन्ना सिंह निषाद की बेटी प्रीति (2), सरिता (8) व रिंकी (5) बीते कुछ दिनों से उल्टी दस्त से परेशान थी। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां कई घंटे तक तीनों का इलाज चलता रहा। लेकिन हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पूरा परिवार रोता-बिलखता रहा। वहीं प्रीति की दोनों बहनों रिंकी और सरिता की हालत स्थिर बनी हुई है। मालूम हो कि गर्मी के प्रकोप के साथ ही डायरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं प्रशासन और स्वास्थ विभाग द्वारा अभी तक इससे निपटने के लिए कोई तैयारियां नहीं की गई हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर