विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लू लगने से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 May 2013 06:08 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 May 2013 06:09 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बांदा, कार्यालय संवाददाता : झुलसा देने वाली गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। ऐसे गर्मी में झुलसा देने वाली लू से शुक्रवार को मानसिक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मई माह के दूसरे पखवारे की गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। सुबह से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गुरुवार को 22 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने उसे बिगड़ी हालत में देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान युवक की देर रात को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसकी स्थिति देखकर उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा था। वहीं प्यास के कारण वह भीषण गर्मी में लू की चपेट में आ गया।

' मौसम को देखते हुए विशेष ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है। लू लगने पर ठंडी चीजों का सेवन करें। शिकंजी पीने से शरीर में होने वाली पानी की कमी पूरी होती है। स्वच्छ पानी का सेवन अधिक करें'

डा. विनीत सचान जिला अस्पताल

कैसे करें बचाव :

- धूप में निकलने के पहले पानी पीएं।

- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें

- गर्म हवाओं व धूप से बचने को सिर व कान को मुख्य रूप से ढककर रखें।

- खाली पेट अधिक देर तक न रहें।

- कूलर व एसी के बाद सीधा बाहर न निकलें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर