विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूप के साथ शीतलहर, एक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jan 2013 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2013 08:07 PM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : कोहरे का असर कम हुआ तो दिन में धूप खिल रही है। लेकिन शीत लहर का प्रकोप अभी भी जारी है। नरैनी क्षेत्र में ठंड की चपेट में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं पाले से फसलों का नुकसान हुआ है।

पिछले तीन दिनों से दिन में धूप निकल रही है। गुरुवार को सुबह से धूप खिल आई और जैसे ही धूप ने जोर पकड़ा तो ठंड से राहत पाने के लिए लोग छतों में जा पहुंचे। दिन में धूप से तो राहत मिल रही है लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप अभी नहीं थमा। बर्फीली हवाओं का ही असर है कि गलन कम नहीं हुई। शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ जाती है। जिससे अलावों के आसपास लोग आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते हैं। इस बार ठंड से दलहनी व तिलहनी फसलों का पाले से खासा नुकसान बताया जा रहा है। नरैनी अंप्र के अनुसार परशुराम सिंह (55) पुत्र बोधन सिंह पिपरहरी तहसील नरैनी सुबह 4 बजे खेतों से वापस आने पर ठंड लगने से दोपहर में मौत हो गई। ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। बताते हैं कि शाम को जैसे ही सर्द जोर पकड़ती है शहर में घूमने वाले ज्यादातर मवेशी नगर पालिका के अलावों के पास आग का सहारा लेने के लिए एकत्र हो जाते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर