यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एलआइसी की 57वीं वर्षगांठ पर निकाली रैली

जागरण कार्यालय, बलरामपुर :
बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम की 57वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीमा जागरूकता हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से रैली निकाली गई। रैली शाखा बलरामपुर से शुरू होकर भगवतीगंज, चीनी मिल, वीर विनय चौक, कचहरी होते हुए पुन: शाखा बलरामपुर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण व बीमा जागरूकता हेतु अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी दी। रैली में मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी, राजेश गुप्त, सुधीर कुमार, जीआर शर्मा, मुहम्मद वसीम खान, मिथलेश सिंह, प्रदीप कुमार गुप्त, सत्य प्रकाश व संजीव मिश्र समेत अन्य कर्मचारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
