विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 10:46 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 10:47 PM (IST)

News Article Hero Image

बलरामपुर :

दुराचार पीड़िता दलित युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मानवाधिकार, राज्य महिला आयोग समेत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था।

कोतवाली अंतर्गत पिपरा याकूब निवासी दलित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि 23 अक्टूबर की शाम शौच जाते समय लल्लन पुत्र जिलानी निवासी पिपरा याकूब तथा चांद बाबू पुत्र नजर मुहम्मद निवासी रूखी मंझारी ने मुंह बंद कर दुराचार किया था। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। पीड़िता ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक भरत यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुराचार करने, धमकी देने तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना सीओ द्वारा की जा रही है। इसी गांव की एक अन्य महिला की दुराचार की शिकायत विश्राम पुत्र राम बरन तथा छेदी पुत्र हरीराम के विरुद्ध दुराचार करने तथा धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश मिश्र को दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर