विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से बालक ने दम तोड़ा, चिल्ड्रेन वार्ड फुल

By Edited By:
Published: Tue, 17 Jun 2014 12:45 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

गोंडा: मौसम का तेवर बदला तो बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया। सोमवार को तेज बुखार व उल्टी दस्त से बीमार एक बच्चे की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। इसके अलावा यहां पर एक बार फिर चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। एक एक बेड पर दो बच्चों को लिटाकर इलाज करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों की सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

मौसम के बदलाव का असर मासूमों पर दिखने लगा है। जिला चिकित्सालय में तेज बुखार व उल्टी दस्त से बीमारी के कारण भर्ती कराए गए खरगूपुर के डेढ़ वर्षीय राज बाबू पुत्र सूबेदार की उपचार के दौरान मौत हो गयी। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 9 माह के सिद्दीक, दस माह के विकास, आठ साल की शालिनी, चार साल के आकाश, चार साल की काजल, 6 वर्ष के पंकज, 13 माह की माही के साथ ही कुल 16 बच्चे भर्ती हैं। जिसके कारण चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। वार्ड फुल होने के कारण एक एक बेड पर दो दो बच्चों को भर्ती कराया गया है।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम गुप्ता का कहना है कि यह मौसम विशेष ध्यान देने वाला है। इसमें अभिभावकों को बच्चों को तेज धूप से बचाना चाहिए।