यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बलिया में 21 लाख की चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद
पुलिस टीम को देख तीन शराब माफिया फरार हो गए जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

बलिया (जेएनएन)। चंडीगढ़ से रसड़ा होकर बिहार ले जाने का अवैध शराब का अवैध कारोबार जोर पकड़ता जा रहा है। रसड़ा पुलिस ने शनिवार को तड़के सुबह 3.45 बजे रसड़ा के निकट इंडस्ट्रीलय एरिया के एक अहाते में डीसीएम में लदे 550 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद कीं। इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसटीएफ गोरखपुर व रसड़ा की संयुक्त टीम ने बरामद कर भारी सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके पर मौजूद डीसीएम चालक संजय पांडेय निवासी हजौली थाना गड़वार तथा शराब माफिया रहीम अंसारी उर्फ घुटु निवासी देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके तीन सहयोगी भाग निकलने में सफल हो गए।
एसटीएफ गोरखपुर प्रभारी राजकुमार सिंह तथा रसड़ा कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इंडस्ट्रीयल एरिया के एक अहाते में छापा मारा। मौके पर डीसीएम से शराब की पेटियां उतारी जा रही थीं। पुलिस के निरीक्षण पर डीसीएम के चारों तरफ प्याज की बोरियों के बीच उसने शराब की पेटियों दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर के लिए आज रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
पुलिस टीम को देख तीन शराब माफिया फरार हो गए जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि ये शराब चंडीगढ़ निर्मित हैं और यह चंढीगढ़ से सीधे रसड़ा के रास्ते छोटी गाड़यिों में टुकड़ों में बिहार ले जाने की तैयारी थी।
