विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 07:00 PM (IST)

News Article Hero Image

बलिया : जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड की चपेट में आने से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई।

बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार बैरिया के पश्चिम टोला निवासी 75 वर्षीय रामेश्वर तिवारी (75) सुबह शौच के लिए खेत में गए थे तभी उन्हें ठंड लग गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सोनबरसा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हल्दीरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर कटहरबाड़ी निवासी शिवमुनी राजभर (50) गांव के ही लालमणी ऋषि बाबा स्थान पर साफ-सफाई व देखरेख के काम में लंबे समय से लगे थे। गुरुवार की रात वह बाबा स्थान पर ही सोए थे तभी ठंड की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर