विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार और संक्रमण से दो ने तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Thu, 19 Jun 2014 11:48 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : बुखार और संक्रमण का कहर जारी है। गुरुवार को जिला चिकित्सालय में बुखार और संक्रमण के कारण इलाज करा रहे एक मासूम समेत दो ने दम तोड़ दिया। वहीं चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में 16 बच्चे भर्ती कराये गये हैं। जिसमें अधिकांश बुखार और संक्रमण से पीड़ित हैं।

गुरुवार को श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के गब्बापुर गांव निवासी बांके लाल(6)पुत्र पांचू को बुखार व पेट में दर्द होने के कारण बहराइच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी सुषमा(20)पुत्र अग्गू राम को पेट में गंभीर संक्रमण और बुखार के कारण बुधवार को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार और संक्रमण से ग्रसित 16 बच्चों को भर्ती कराया गया है। जिसमें दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज निवासी अयान(3)पुत्र हसन खान, नानपारा थाना क्षेत्र के मटेरा निवासी विशाल(डेढ़)पुत्र मक्खन सिंह, पयागपुर थाना क्षेत्र के काली मिश्रपुरवा निवासी प्रिया(4 माह) पुत्री जीतेन्द्र, सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही निवासी काजल(डेढ़)पुत्री मनोज व रानीपुर थाना क्षेत्र के होलपारा निवासी सुनील(डेढ़)पुत्र विजय लाल समेत दर्जनों की हालत नाजुक बनी हुई है।