विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन की मौत, 5 भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 02 Mar 2014 11:44 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 02 Mar 2014 11:45 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बहराइच : गर्मी के दस्तक देते ही जिले के इलाकों में संदिग्ध बुखार अपना कहर बरपाने लगा है। बीते 24 घंटे में जिला चिकित्सालय में भर्ती तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी को तेज बुखार से आने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहीं जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में संदिग्ध बुखार व झटका आने के कारण एक दर्जन से अधिक मासूमों को भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बैजू बरगदही गांव निवासी कल्पा देवी पत्‍‌नी राम दुलारे व शहर के काजीपुरा मुहल्ले के निवासी कलावती पत्‍‌नी राधेश्याम व श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरखापुर निवासी बलवंत पुत्र मिश्री लाल की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी को तेज बुखार आने के कारण जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उधर चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भी संदिग्ध दिमागी बुखार व झटका आने के कारण एक दर्जन से अधिक मासूमों को भर्ती कराया गया है जिनमें नानपारा थाना क्षेत्र के बग्गापुरवा निवासी अरुण कुमार(7), दरगाह थाना क्षेत्र के बख्शीपुरा निवासी शिवम(10),खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा गांव निवासी अनिल कुमार व शहर के काजीपुरा मुहल्ला निवासी अहद(5) व श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी गुड्डू(8)की हालत गंभीर है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों का समुचित इलाज किया जा रहा है।