विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निमोनिया से तीन बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 05 Nov 2017 11:48 PM (IST)

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों पर कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को जिला अस्पताल में भर्त

निमोनिया से तीन बच्चों की मौत
निमोनिया से तीन बच्चों की मौत

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों पर कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया से पीड़ित तीन बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 30 और बाल रोगियों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है।

रामगांव थाना क्षेत्र के कोदिया निवासी पल्लवी (तीन माह) पुत्री शिवाकांत को निमोनिया की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में रानीपुर थाना क्षेत्र के अहिला निवासी कोमल (5) पुत्री इंदल व नसीर (चार माह) पुत्र नानू निवासी लालपुर कोतवाली नानपारा को भी निमोनिया की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों मासूमों की मौत हो गई। अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में अन्य रोगों से पीड़ित 30 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें आठ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीडिया ट्रिक आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया है।