विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व डायरिया से दो बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Nov 2017 11:28 PM (IST)

बहराइच : रविवार देर शाम अस्पताल में भर्ती डायरिया व बुखार से पीड़ित दो मासूमों की मौत हो ग

बुखार व डायरिया से दो बच्चों की मौत
बुखार व डायरिया से दो बच्चों की मौत

बहराइच : रविवार देर शाम अस्पताल में भर्ती डायरिया व बुखार से पीड़ित दो मासूमों की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी आमिर खान (5) पुत्र फिरोज खान को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कोतवाली देहात के बेरिया निवासी शाफिया (तीन माह) पुत्री सारिक को डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में रेफर किया। उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। 25 अन्य बाल रोगियों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।