यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया व बुखार से चार और बच्चों ने तोड़ा दम

बहराइच : जिले में डायरिया और बुखार का प्रकोप दिनोदिन तेज होता जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिससे लगातार कुसमय बच्चों की मौत हो रही है। डायरिया और बुखार से पीडि़त चार और बच्चों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा था।
जिले के ललुही पथार गांव निवासी अजमत पुत्र मुहम्मद अली, सूर्यभान पुत्र सिपाही लाल, लखन पुत्र बाउर, अखिलेश पुत्र ननकऊ कई दिनों से डायरिया और बुखार से पीड़ित है। परिजन इनका इलाज सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर न करा कर झोलाछाप डॉक्टरों से करा रहे थे। यह चिकित्सक इनका समुचित इलाज नहीं कर सके। चारों बच्चों ने बुधवार को सुबह दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा ने बताया कि डायरिया व बुखार से पीड़ित बच्चों के परिजनों को बेहतर इलाज कराने की जरूरत है।
