विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व निमोनिया से चार की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 25 Feb 2014 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2014 10:05 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिला चिकित्सालय में बीते 24 घंटे में बुखार एवं निमोनिया से पीड़ित तीन मासूमों समेत चार मरीजों की मौत हो गई। सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर निवासी सकटू(1) पुत्र पराग, फखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर निवासी सुमन(6 माह) तथा इसी थाना क्षेत्र के इंदूर गांव निवासी मोहित कुमार(10) पुत्र रघुनाथ को बुखार और निमोनिया की शिकायत पर जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। उधर रिसिया थाना क्षेत्र के शिकारी गांव निवासी फातिमा पुत्री अयूब खान की भी संदिग्ध बुखार के कारण उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार, निमोनिया एवं डायरिया से पीड़ित होने पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा निवासी सुनीता(6 माह) पुत्री यमुना प्रसाद, रायपुर राजा निवासी रायना(5) पुत्री मुन्नालाल, इकौना थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गुड्डी(8) पुत्री तुलसीराम, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के आम्बा पोखर निवासी साहिल(5) पुत्र अब्बास तथा श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी अल्तमश(3 माह) पुत्र महताब समेत बीस बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम व सर्दी-गर्मी के उतार-चढ़ाव के कारण संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। अभिभावकों को साफ-सफाई, दूषित जल के उपयोग से सावधानी बरतने की जरूरत है।