विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया व बुखार से चार मासूमों की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 20 May 2014 12:11 AM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : तेज गर्मी और लू का प्रकोप मासूमों पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में डायरिया व बुखार से पीड़ित चार मासूमों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दर्जनों बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चौखड़िया निवासी दो माह के गोलू व खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी छह माह के अमित, हरदी थाना क्षेत्र शुक्लनपुर निवासी मुकेश(8)पुत्र सरबजीत तथा नवाबगंज थाना क्षेत्र के इमलिया खान गांव निवासी काजल वर्मा(6)पुत्री पेशकार की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन सभी बच्चों को डायरिया और बुखार से हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहीं सोमवार को डायरिया और बुखार से पीडि़त दर्जनों बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसमें रामगांव थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी सादिया(1)पुत्री खलील, हरदी थाना क्षेत्र के चनईपुरवा निवासी अनीता(2)पुत्री रामजी, भिनगा थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी अनन्या(7)पुत्री उमानाथ, इसी थाना के भिनगा निवासी सुनीता(1)पुत्री विजय कुमार तथा सोनवा के 1 माह के सुनील कुमार पुत्र शिव प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।