विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया बुखार से पांच ने तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 12:39 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बहराइच: जिले में डायरिया का प्रकोप थम नही रहा है। आये दिन मासूम इस बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ रहे है। जिले में आज भी ग्रामीण क्षेत्र में पांच बच्चों ने दम तोड दिया।

जिले में एक माह पूर्व डायरिया और बुखार का प्रकोप शुरु हुआ था। हालांकि जिला अस्पताल में इस रोग से पिटने के लिए अलग वार्ड तो है ही अन्य सुविधाएं भी है। इसके बावजूद रोग की चपेट में आकर बच्चों दम तोड रहे हैं। जिले के शहनवाज पुर के अमीर हसन पुत्र बाउर, मोतीपुर के श्री निवास पुत्र रंगीलाल निवासी, नंदलाल पुर के अकबर अली पुत्र नौसाद निवासी अल्लापुर, और नादिर निवासी कलामपुर की मौत हो गई। यह लोग कई दिनों से बीमार थे। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था। गंभीर रुप में इनको तब तक परिजन लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते इन बच्चों ने दम तोड़ दिया।