विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया से तीन की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Nov 2017 11:54 PM (IST)

बहराइच : रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व बर्थ एसफिक्सिया की चपेट में आकर उपचार के लिए भर्ती तीन म

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया से तीन की मौत
बुखार व बर्थ एसफिक्सिया से तीन की मौत

बहराइच : रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व बर्थ एसफिक्सिया की चपेट में आकर उपचार के लिए भर्ती तीन मासूमों की मौत हो गई। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बिबियापुर निवासी काजल (5) पुत्री पप्पू को तेज बुखार व झटका आने की शिकायत पर सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामगांव थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी रूपा (10) पुत्री भवन लाल को भी बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पयागपुर के असवापुर निवासी बैजनाथ के नवजात पुत्र को बर्थ एसफिक्सिया की शिकायत पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर नवजात को पीडियाट्रिक आइसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था जहां मौत हो गई।