विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व निमोनिया ने ली दो मासूमों की जान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 28 Nov 2017 12:06 AM (IST)

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को बुखार व नि

बुखार व निमोनिया ने ली दो मासूमों की जान
बुखार व निमोनिया ने ली दो मासूमों की जान

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को बुखार व निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पयागपुर थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी ¨प्रस (5) पुत्र शिवकुमार को निमोनिया की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी प्रकार श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र निवासी कुमार (2) पुत्र पारसनाथ को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। 20 और बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों को गंभीरावस्था में पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।