यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम की मौत
बहराइच : रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मासूम ने दम तोड़ दिया। कोतवाली नानपारा

बहराइच : रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मासूम ने दम तोड़ दिया। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बरईपारा निवासी अमन (3) पुत्र ननकू को तेज बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 16 अन्य बाल रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया है।
