यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से मासूम की मौत
बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों की ¨जदगी पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल म

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों की ¨जदगी पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डायरिया से मासूम की मौत हो गई। 12 और बाल रोगियों को भर्ती कराया गया है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव निवासी अंजनी (4) पुत्री लालमणि को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक अंजली की मौत डायरिया से हुई है। बुखार और डायरिया से प्रभावित 12 और बच्चों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
