विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 Nov 2017 12:14 AM (GMT+05:30)

बहराइच : गुरूवार को जिला अस्पताल में दो मासूमों ने दम तोड़ दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेरि

बुखार से दो मासूमों की मौत
बुखार से दो मासूमों की मौत

बहराइच : गुरूवार को जिला अस्पताल में दो मासूमों ने दम तोड़ दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेरिया निवासी खुशी (14 दिन) पुत्री अखिलेश कुमार को तेज बुखार की शिकायत पर चित्तौरा सीएचसी में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया। जहां उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई। कैसरगंज थाना क्षेत्र के तेलिया निवासी सरवर की नवजात पुत्री को सांस लेने की तकलीफ होने पर कैसरगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे पीडिया ट्रिक आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान शाम को बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 25 अन्य बाल रोगी भर्ती किए गए हैं।