विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार और बर्थ एसफिक्सिया से चार मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 12:44 AM (GMT+05:30)

बहराइच : तराई में बदल रहे मौसम के साथ साथ संक्रामक रोग पांव पसारने लगे हैं। सुजौली थाना क्षेत्र में

दिमागी बुखार और बर्थ एसफिक्सिया से चार मासूमों की मौत
दिमागी बुखार और बर्थ एसफिक्सिया से चार मासूमों की मौत

बहराइच : तराई में बदल रहे मौसम के साथ साथ संक्रामक रोग पांव पसारने लगे हैं। सुजौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध दिमागी बुखार से रविवार को दो मासूमों ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में बुखार व बर्थ एसफिक्सिया से दो मासूमों की मौत हो गई। 30 और बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

बिछिया बाजार में संदिग्ध दिमागी बुखार व झटका आने से पीड़ित जावेद (12) पुत्र जुबेर, कहकशां (11) पुत्री अजीजुर्रहमान की मौत हो गई। बिछिया निवासी मुस्कान, रूबी, लाडली, वसीम, सानिया समेत लगभग 30 से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य महकमे की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची है। जिला अस्पताल में नानपारा निवासी आसिफ (6) पुत्र मोइनुद्दीन को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दरगाह के डिगिहा निवासी आशिक की पत्नी मोनी ने पुत्री को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन बर्थ एसफिक्सिया से पीड़ित नवजात की मौत हो गई। सीएमओ डॉ.अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि बिछिया में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ वे स्वयं जाकर कैंप लगाकर बीमार बच्चों का उपचार कराएंगे। अभिभावकों को बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की बात कही।