यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो मासूमों की मौत

बहराइच : गर्मी, वर्षा और जलभराव के कारण बुखार और संक्रामक रोगों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान दो और मासूमों की सांसे थम गईं। परिजनों ने दोनों को तेज बुखार, झटके आने और संक्रमण के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। बुखार एवं संक्रामक रोगों के 18 नये बाल रोगी भर्ती किये गये हैं, जिसमें अधिकांश बच्चों की हालत नाजुक बनी है।
रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही निवासी राज(3)पुत्र सकुल तथा गोंडा जनपद के खरगूपुर निवासी शिव(1.5) पुत्र शिवा को परिजनों ने तेज बुखार झटके आने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां गुरुवार को दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज बुखार एवं संक्रामक रोगों से पीड़ित 18 नये बाल रोगी चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हुए हैं जिनमें फखरपुर निवासी प्रिंस मिश्रा(तीन माह) पुत्र सुनील, इसी थाना क्षेत्र के भिलौरा बासू निवासी रीतम(2) पुत्र बरम प्रकाश, सोनवा थाना क्षेत्र के फतुहापुर निवासी नंदिनी(3)पुत्र त्रिलोकी नाथ, तथा इसी थाना क्षेत्र के नरैनापुर निवासी सुमन पुत्री भुजंगे, रानीपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मोनू(1)पुत्र गुड्डू, कैसरगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी पप्पू(6)पुत्र ननकऊ, हरदी थाना क्षेत्र भिरवा निवासी निधि (6 माह)पुत्री दीप चंद्र, हुजूरपुर बाजार के विपिन(1)पुत्र दुर्गेश समेत दर्जनों बाल रोगियों की हालत गंभीर बनी है।
