यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अज्ञात बीमारी से दो भाइयों की मौत
बहराइच : अज्ञात बीमारी से जरवलरोड निवासी दो सगे भाइयों की 15 दिनों के अंदर मौत हो गई। ताबड़तोड़ हुई दो

बहराइच : अज्ञात बीमारी से जरवलरोड निवासी दो सगे भाइयों की 15 दिनों के अंदर मौत हो गई। ताबड़तोड़ हुई दो मौतों के बाद पूरा परिवार गम के समंदर में डूब गया है। शोकाकुल परिवार को सहकारिता मंत्री के पुत्र गौरव वर्मा ने घर पहुंच कर ढांढस बंधाया। जरवलरोड के तूफानी चौराहा निवासी सराफा व्यवसाई राम कुमार सोनी के दो पुत्रों की एक पखवारे के अंदर अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। राम कुमार ने बताया कि 20 दिन पूर्व मेरे छोटे बेटे सुशील कुमार सोनी उर्फ ¨पटू (24) की अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के तेरहवीं संस्कार के तीसरे ही दिन दूसरे बेटे अनिल सोनी (28) के पेट व सीने में दर्द शुरू हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
