यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बालिका की मौत के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम
बहराइच : नवाबगंज ब्लॉक के गो¨वदापुर पंडित के बक्शीगांव में खसरे से बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य मह

बहराइच : नवाबगंज ब्लॉक के गो¨वदापुर पंडित के बक्शीगांव में खसरे से बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे की तंद्रा टूट गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। प्रभावित बच्चों की जांच की। दवाएं वितरित की। साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
बक्शी गांव में खसरे का प्रकोप कई दिनों से चल रहा है। इसकी चपेट में आकर कुलसुम पुत्री सलीम की मौत हो गई। अयान (7), अल्ताफ (5), सोनू (4), अयाज(5), जैनब (6), नासिर रजा (7), निहाल (1)पुत्र हाशिम, खुशी व सन्न पुत्रीगण बिकाऊ समेत कई बच्चे खसरे से प्रभावित हैं। गांव के लोगों ने बताया कि खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य महकमे को दी गई थी, लेकिन चिकित्सकों की टीम इलाज के लिए नहीं आई। शुक्रवार को दैनिक जागरण ने खसरे से बालिका की मौत की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई। मौके पर चिकित्सकीय टीम पहुंच गई। जांच व इलाज में जुट गई। ग्रामीणों से बातचीत की। साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। गांव में चिकित्सा कर्मी कैंप किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. एमएच जफारी, पुष्पेंद्र शुक्ला, ओपी पाठक, विजय कुमार, हबीब बेग व अर्चित श्रीवास्तव शामिल रहे।
