विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम सहित दो की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 09:54 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2013 09:55 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : मंगलवार को जिला चिकित्सालय में तेज बुखार से पीड़ित भर्ती एक मासूम समेत दो की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित दर्जनों बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

श्रावस्ती जिले से जिला चिकित्सालय इलाज कराने आए भिनगा थाना क्षेत्र के लालपुर महरी गांव निवासी नीता देवी(3) पुत्री रामदेव तथा बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र की गुड़िया देवी(22) पत्‍‌नी मंगल देव की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को तेज बुखार से पीड़ित होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। बुखार से पीड़ित लगभग एक दर्जन बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी चांदनी(4) पुत्री सुकई, इसी थाना क्षेत्र के भग्गड़वा निवासी मंचित(3) पुत्र रामदेव, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी अंकित(5) पुत्र रामराज, फखरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी फरीद(2) पुत्र मोहम्मद आलम की हालत बुखार से गंभीर बनी हुई है। सीएमएस डॉ.माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में बुखार स डेंगू से पीड़ित भर्ती मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर