विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो की मौत, आठ मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 11:43 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Oct 2013 11:44 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बहराइच : मौसम के उतार चढ़ाव और गर्मी सर्दी के कारण संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह बुखार से भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से पीड़ित आठ नए मरीजों को भर्ती किया गया है।

श्रावस्ती जिले के चेतिया मुरार गांव निवासी धनदेवी(36) पत्‍‌नी नाथूराम तथा इसी जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी ढोढ़े दास(65) पुत्र भूरे की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उधर बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के गांव जहदरिया निवासी जगराम(35) पुत्र जोखू प्रसाद, कोतवाली देहात के नगरौर गांव निवासी सुरेश कुमार(25)पुत्र जोगीराम, श्रावस्ती जिले के थाना सोनवा के इटवरी गांव निवासी ननके(40), गिलौला थाना क्षेत्र के सलाये गांव निवासी संदीप कुमार(20) समेत आठ लोगों को तेज बुखार से पीडि़त होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.आरबी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम और गर्मी सर्दी के उतार चढ़ाव के कारण बुखार का संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को इससे बचने की जरूरत है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर