विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो मासूम समेत चार की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 08 Oct 2013 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2013 09:24 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिला चिकित्सालय में संदिग्ध दिमागी बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उपचार के लिए भर्ती दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। डेंगू का लक्षण मिलने पर एक महिला सहित संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 20 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जिले में संदिग्ध दिमागी बुखार का प्रकोप गत दो माह से फैला है। दिमागी बुखार प्रभावित गांवों में साफ-सफाई व दवाओं के छिड़काव के लिए कार्ययोजना बनाई गई। फागिंग मशीनों के खरीदने का निर्णय लिया गया। साथ ही डेंगू से बचने के लिए फागिंग व विशेष इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध दिमागी बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रुपईडीहा थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी सईदा(18)पत्‍‌नी निजामुद्दीन की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उसे गंभीर अवस्था में बुखार होने तथा झटके आने के कारण भर्ती किया गया था। मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए पैथोलाजी में भेजे गए हैं। उधर फखरपुर थाना क्षेत्र के इंदूर गांव निवासी हृदयराम(70) की सोमवार रात में बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती पयागपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी लक्ष्मी(2) पुत्री बुधई तथा कोतवाली नगर क्षेत्र के कानूनगोपुरा निवासी अनुष्का श्रीवास्तव पुत्री मुकेश श्रीवास्तव की तेज बुखार के कारण मौत हो गई। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा ने बताया कि भर्ती बच्चों का समुचित उपचार किया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर