यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से दो बच्चों की मौत

बहराइच : जिला चिकित्सालय में दिमागी बुखार से पीड़ित दो बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। आधा दर्जन बच्चे इस बीमारी से पीड़ित होने पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किए गए हैं।
बताया जाता है कि दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा निवासी सहाबे आलम पुत्र महबूब आलम तथा रिसिया थाना क्षेत्र के मौलवी गांव निवासी फिरोज पुत्र मंजूर को दिमागी बुखार से पीड़ित होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गयी। उधर बुखार से पीड़ित रामगांव थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सुफियान खां, पयागपुर थाना क्षेत्र के बैनी निवासी विकास, दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सलारगंज निवासी हरीश, श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के थेवई पनिया निवासी चांदनी पुत्री ननके तथा खोरिया शफीक निवासी सीमा देवी पुत्री विंदेश्वरी को उपचार के लिए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
